साढ़े 10 घंटे तक CBI ने रिया पर दागे ये 10 सवाल,जवाब देने में छूटे एक्ट्रेस के पसीने

8/29/2020 8:23:40 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस  रिया चक्रवर्ती पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। इस केस में मुख्य आरोपी रिया को सीबीआई ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया। रिया सुबह करीब 10.30  बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं और देर रात वहां से निकलीं। सीबीआई ने करीब साढ़े दस घंटे तक रिया से पूछताछ की।

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके मद्देनजर सीबीआई हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। शुक्रवार को आठवें दिन एसपी नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने रिया से कई तीखे सवाल किए ,जिसका जवाब देने में रिया के पसीने छूट गए।

PunjabKesari

सीबीआई ने पूछे दस सवाल 


1. सुशांत की मौत की जानकारी उन्हें कैसे मिली। 
2. जब मौत की जानकारी मिली उस समय वह कहां थीं।
3. मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह सुशांत के घर गई थीं। 
4. अगर नहीं तो, सुशांत के शव को कहां और कब देखा। 
5. वह सुशांत का घर छोड़कर क्यों गई थी। 
6. क्या सुशांत के किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
7. घर छोड़ने के बाद क्या सुशांत से बात की थी। अगर नहीं तो क्यों बात नहीं की। 
8. आपने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक क्यों कर दिया था। 
9. क्या सुशांत के परिवार से बात करने की कोशिश की थी। 
10. यूरोप ट्रिप में कितना खर्च हुआ और किसने किया। सुशांत के कितने बैंक खाते थे और उनका बैंक अकाउंट कौन देखता था। सुशांत के पास कितने डेबिट और क्रेडिट कार्ड थे।

PunjabKesari

सीबीआई की दूसरी टीम ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से अलग से पूछताछ की। इससे पहले बृहस्पतिवार को सीबीआई ने 14 घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। वहीं, डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, नीरज सिंह, केशव, सैमुअल मिरांडा और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की गई। बता दें कि रिया यहां से निकलने के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचीं और वहां से पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर को रवाना हुईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News