सीबीआई जल्द करेगी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार! सुशांत केस में जांच एंजेसी के हाथ लगे ये सबूत

9/4/2020 9:31:12 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में इस केस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है। खबरें हैं कि सुशांत केस जांच में कई नए सबूत सामने आए हैं। धारा 306 यानि अबिटमेंट ( 306 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सुसाइड कर लेता है, और जो भी इस तरह की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करता) का केस रिया के खिलाफ पूरी तरह पाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक रिया संग रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत की कंडीशन काफी खराब हुई।  रिया और उसका परिवार ड्रग लेता था। सोर्स तो यह भी कह रहे हैं कि रिया घर पर ड्रग्स रखती थीं। रिया ने सुशांत को ड्रग का एडिक्ट बना दिया।

वहीं जब इस बार में सुशांत की बहनों को पता चला तो उन्होंने एक्टर को उसे दूर रहने की सलाह दी। लेकिन सुशांत रिया से दूर नहीं रह सके। इसके बाद रिया ने सुशांत से या तो वह उनके साथ शादी करें या फिर अपने परिवार के पास चलें जाएं। रिया की इस धमकी के बाद ही सुशांत ने अफने परिवार के साथ सारे संपर्क तोड़ दिए।

वहीं दिशा सालियन की मौत के बाद सुशांत अपसेट रहने लगे। इसके बाद सुशांत की रिया से लड़ाई हुई और एक्ट्रेस उन्हें छोड़ कर चली गई। वहीं रिया के जाने के बाद सुशांत ने काफी ड्रग ली।,जिसके बाद एक्टर ने सुसाइड किया।

 इस केस में सीबीआई ने पाया कि सुशांत अपनी बहनों और रिया के बीच फंस गया था। वह इन तमान चीजों से मुक्ति पाना चाहा था। सीबीआई ने अपनी जांच में ये बिल्कुल नहीं पाया कि कोई पैसे ट्रांसफर हुए हैं। सीबीआई को लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया लेकिन रिया ने उन्हें ये सब पर करने की लिए उकसाया है। 

Smita Sharma