सीबीआई ने कलेक्ट किया सुशांत के जीजा डंप डाटा ''सुशांत की जान को है खतरा'' किए थे DCP को मैसेज
8/18/2020 4:37:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले की जांच कर रही ईडी पूरे एक्शन में आई हुई है। बीते सोमवार ईडी ने पूरे चार घंटे सुशांत के पिता से पूछताछ की थी। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीबीआई ने सुशांत के जीजा ओपी सिंह से उन वॉट्सऐप चैट की कॉपी ले ली है, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजकर सुशांत की जान को खतरे की आशंका जाहिर की थी।
सुशांत के परिवार का कहना है कि उन्होंने फरवरी के महीने ही मुंबई पुलिस को सुशांत की जान के खतरे के बारे में जानकारी दे दी थी। लेकिन मुंबई पुलिस ने इस पर कोई सख्ती नहीं दिखाई। अगर पुलिस गौर करती तो हालात कुछ ऐसे नहीं होते। लेकिन इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि हमने इस मामले में आधिकारिक तौर पर लिखित शिकायत देने के लिए कहा था, जो आज तक हमें दर्ज नहीं करवाई गई।
वहीं एक मैसेज में सुशांत के जीजा ओपी सिंह की ओर से लिखा गया है कि 'उसका क्लासमेट बुद्धा उसके साथ ही है। वह आपको मिल जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वह खुद को नुकसान पहुंचा दे। सुशांत ने मेरी पत्नी को फोन किया। हम उसे वहां से ले आए। वह हमारे साथ 2 दिन तक रहा। बाद में वह अपनी शूटिंग का हवाला देकर चला गया। वो फिर से उनके पास चला गया। रिया एक-एक करके सुशांत के सभी स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। सुशांत की तीसरी बहन प्रियंका एक वकील है। वो उससे मिलने गई थी। वो उससे मिलने जाती रहती है। उसके मुताबिक सुशांत ने पूरी तरह उनके आगे सरेंडर कर दिया है। वो पूरी तरह से उनके वश में है और उसकी जान को खतरा है।'
मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिए ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा था हमने आपकी बातों को नोट कर लिया है। आप इस मामले में लिखित शिकायत दें।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। आज सुशांत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अब तक उनके असली गुनाहगार का पता नहीं चल पाया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

Magh Purnima: आज करें ये खास उपाय, जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा दरिद्रता का मुंह

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज

PM मोदी का फिर चला दुनिया में सिक्का; लोकप्रियता की सूची में टॉप पर, बाइडेन और सुनक को छोड़ा पीछा