CBI का रिया चक्रवर्ती से सवाल-सुशांत की बहनों पर FIR करने के लिए 90 दिन इंतजार क्यों...

10/29/2020 2:31:01 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को बॉम्‍बे हाई कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की ओर से दिवंगत की बहनों पर लगाए गए आरोपों पर अपना बयान दर्ज  करवाया।

pUNJAB kESARI

जांच एजेंसी ने रिया की शिकायत को अटकलों पर आधारित बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 90 दिन बाद उनकी बहनों मीतू और प्रियंका के खिलाफ रिया का FIR करना उनकी विश्वसनीयता पर संदेह पैदा करता है।

Punjab Kesari

CBI ने हाईकोर्ट से अपील की है कि वे सुशांत की दोनों बहनों के खिलाफ हुई FIR को रद्द करें और कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा रिया की FIR रजिस्टर करना पूरी तरह कानून की अवहेलना है।

Punjab Kesari

जांच एजेंसी ने कहा-'रिया की ओर से यह शिकायत सिर्फ सुशांत की मौत की जांच को प्रभावित करने के इरादे से की गई है।  सीबीआई ने यह बात सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका के जवाब में कही है।' 

PunjabKesari

बता दें कि बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की दवाइयों का नकली पर्चा बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News