जातिवादी टप्पिणी मामला:तारक मेहता की ''बबीता'' गिरफ्तार, 4 घंटे की पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुईं मुनमुन दत्ता

2/8/2022 7:42:40 AM

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस समय काननू पचड़े में फंसी हैं। मुनमुन दत्ता बीते साल से कथित जातिवादी टप्पिणी के मामले के चलते खबरों में हैं। वहीं इस मामले के चलते मुनमुन दत्ता सोमवार को हांसी, हरियाणा में पुलिस के समक्ष पेश हुईं।

जांच अधिकारी ने लगभग चार घंटे पूछताछ की। इशके बाद उन्हें  अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक्ट्रेस अपने वकील एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। 

मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

उच्च न्यायालय ने एक्ट्रेस को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर जांच में शामिल होने को कहा था तथा जांच अधिकारी को आदेश किए गए हैं कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए। 

पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन दत्ता पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले वह क्रिकेटर युवराज सिंह, युविका चौधरी व अन्‍य कई सेलेब्रिटीज पर केस दर्ज करवा चुके हैं। युविका चौधरी भी हांसी में पुलिस थाने में पहुंची थी।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma