महेश मांजरेकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, अश्लील दृश्यों में बच्चों के इस्तेमाल किए जाने का आरोप
2/24/2022 10:48:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर निर्देशक और एक्टर महेश मांजरेकर कानूनी विवादों में बुरी तरह से घिर गए हैं। उन पर मराठी फिल्म के कुछ अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने पर का आरोप लगा है, जिसके चलते मुंबई की कोर्ट में उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले में अदालत ने पुलिस को जांच के आदेश दिए है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Case registered against actor-director Mahesh Manjrekar under IPC Section 292, 34, POCSO Section 14 and IT Section 67, 67B, for allegedly showing obscene scenes involving minor children in a Marathi film; court orders probe in the matter: Mahim Police, Maharashtra
— ANI (@ANI) February 23, 2022
(file pic) pic.twitter.com/QZ56GH99y7
मुंबई की एक एनजीओ भारतीय स्त्री शक्ति की अध्यक्ष सीमा देशपांडे ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि फिल्म में कम उम्र के बच्चों को उनकी आंटी के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। साथ ही बच्चों के साथ हिंसा के दृश्य भी हैं। देशपांडे ने यह भी आरोप लगाया था कि फिल्म के संवाद अश्लील हैं। एनजीओ ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न देख देशपांडे ने पोक्सो कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इसके अलावा एक शिकायत क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था की ओर से बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 295 और 34 के तहत दर्ज करवाई गयी थी। शिकायतकर्ता वकील डीवी सरोज ने दावा किया था कि फिल्म के कंटेंट से समाज में वैमनस्य फैल सकता है। दूसरी शिकायत पोक्सो के तहत सेशंस कोर्ट में दर्ज करवायी गई थी। इसमें महेश और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गयी थी।
बता दें, महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भाट लोंचा कोन नाय कोंचा 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। स्वर्गीय जयंत पवार की कहानी पर आधारित है। इसमें कुछ सीन्स को लेकर काफी बवाल मचा था और मुंबई की अदालतों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं।