सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा के खिलाफ केस दर्ज, 24 जून को होगी मामले की सुनवाई

6/21/2020 2:06:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और अभी भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बीते गुरूवार को सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती से पुलिस ने पूरे 11 घंटे पूछताछ की। इस दौरान रेहा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अब हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में याचिका दर्ज की गई है।


  
बता दें बीते शनिवार को सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में सदर थाने के पताही निवासी कुंदन कुमार ने सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई 24 जून को होगी। कुंदन का आरोप है कि रेहा ने सुशांत को अपने प्रेमजाल में फंसाया था और सुशांत उन पर विश्वास करने लग गए थे।

इसके बाद रेहा उनका आर्थिक और मानसिक शोषण करने लगी। सुशांत की वजह से ही वो लाइमलाइट में आई। उद्देशय पूरा होने के बाद वो साइड होने लगीं और उसने ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। उसी के व्यवहार के चलते सुशांत ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 


रेहा ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक दोनो जल्द ही नया घर लेने वाले थे और इस साल के अंत में शादी करने का भी प्लान था। उन्होंने आगे बताया था कि उन्हें पहले से ही सुशांत के डिप्रेशन में रहने के संकेत मिलने लग गए थे। सुशांत ने उसे नजरअंदाज करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ बढ़ने लगी। रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने अावास में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Edited By

suman prajapati