खुद को राजकुमार हिरानी का बेटा बता लोगों से करता था ऑनलाइन ठगी, मुंबई पुलिस ने शख्स के खिलाफ दर्ज किया मामला

7/17/2021 11:47:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के काफी मामले देखने को मिलते हैं। आए दिन कोई न कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है। ऐसा न सिर्फ आम लोगों बल्कि कई सेलिब्रेटीज के साथ भी हो चुका है। इसी बीच बॉलीवुड से भी एक ताज़ा मामला सामने  आया है। मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ भी ऑनलाइन धोखाधड़ी हो चुकी है। एक शख्स ने खुद को राजकुमार हिरानी का बेटा बताकर लोगों से ठगी कर ली है। मुंबई की अंधेरी पुलिस ने उस अनजान शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स खुद को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटा बताता है और मासूम लोगों को अपना शिकार बनाता है जो बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 

PunjabKesari


ये मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ ठगी के मकसद से गलत पहचान बताने और सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धारा 66C और 66D  के तहत शिकायत दर्ज की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, वह ठग खुद को राजकुमार हिरानी का बेटा कबीर हिरानी बताकर लोगों को झांसा देता है। और ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो फिल्मों में काम करने की चाहत रखते हैं। यह शख्स इंस्टाग्राम पर ऐसे लोगों को ढूंढता था और उनसे संपर्क साध राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम दिलवाने का झांसा देता है। इसके लिए वह उन लोगों से पैसे भी लेता है। 


इस मामले पर राजकुमार हिरानी के ऑफिस की ओर से बयान भी सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि वह ठग खुद को राजकुमार हिरानी का बेटा कबीर हिरानी बताता है। कुछ वक्त पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन निकाला, जिसमें जानकारी दी कि हिरानी ‘3 टीनएज’ नाम की एक फिल्म बना रहे है। जिसके लिए एक्टर्स की ज़रुरत है। साथ ही इस विज्ञापन में इंस्टाग्राम के ज़रिये संपर्क करने की बात भी कही गई है।


इतना ही नहीं, उस ठग ने अपने विज्ञापन में राजकुमार हिरानी को टैग भी किया हुआ था। साथ ही लोगों को भटकाने के लिए राजकुमार हिरानी के ऑफिस का पता भी लिखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक उस ठग की तरफ से दावा किया जा रहा था कि जो भी शख्स सेलेक्ट होगा, उसे 20 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाएंगे। 

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक अन्य शख्स ने 6 जुलाई को राजकुमार हिरानी की कंपनी को ईमेल भेजा। इसमें ठगी के बारे में पूरा खुलासा किया गया था। इस मामले का पता चलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News