जातिगत शब्द का इस्तेमाल कर विवादों में घिरीं तारक मेहता की ''बबिता जी'', एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज

5/20/2021 4:45:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबिता जी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर मुसीबतों में घिर गई हैं। बीते दिनों उन्हें जातिगत शब्द का इस्तेमाल करने पर काफी ट्रोल होना पड़ा था। जहां तक कि उनकी गिरफ्तारी तक की मांगे उठीं, जिसके बाद अपनी तरफ से माफी मांगी। लेकिन उनके खिलाफ ये विवाद वहीं खत्म नहीं हुआ। अब मुनमुन के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हो गया है।

 

PunjabKesari


दरअसल, मुनमुन ने बीते दिनों एक वीडियो में एससी/एसटी समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को एक्ट्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

PunjabKesari

 

डीएसपी भंवर सिंह सिसोदिया ने बताया कि मनोज परमार की शिकायत पर मुनमुन दत्ता के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच चल रही है। 

PunjabKesari


बता दें, बीते दिनों वायरल वीडियो में मुनमुन दत्ता तैयार होते हुए कहते हुए नजर आई थी  कि वह अच्छी दिखना चाहती हैं न कि ' भंगी ' की तरह। बस उनके इसी शब्द पर बवाल खड़ा हो गया था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  इसके लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द को गलत समझा गया है और उनका किसी की भावनाओं का अपमान करने, डराने, अपमानित करने या आहत करने का इरादा नही थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी दी गई थी ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News