हंसी तो फंसीः चुनावी सभा का मजाक उड़ाने पर कंगना के खिलाफ गया और पटना के बाद अब बिहारशरीफ कोर्ट में केस दर्ज

12/23/2020 11:04:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिनों से कंगना की उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ बिहार में केस भी दर्ज हुए थे। अब हाल ही में गया और पटना के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ बिहारशरीफ में भी शिकायत दर्ज हुई है। 


कंगना के खिलाफ ये शिकायत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने मंगलवार को ट्विटर इंडिया के डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और मेसर्स महिला कॉल के विरुद्ध व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराई है। इससे पहले पटना और गया के सिविल कोर्ट में भी धाकड़ गर्ल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस पर चुनावी सभा में नेताओं की तस्वीर का मजाक उड़ाने का आरोप लगा था। 


क्या है मामला
दरअसल, कंगना ने बीते दिनों एक फनी सिंह नाम के यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया था। इस तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा के साथ अन्य कई नेता भी नजर आए। इसमें सभी नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया। साथ ही इसके कैप्शन में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था।


इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने मजाक उड़ाया था और हंसी वाली इमोजी लगाई थी। ऐसे में कंगना अपने ट्वीट को लेकर नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। 

 


 
 

suman prajapati