एकता कपूर के खिलाफ बिहार में केस दर्ज, इंडियन आर्मी का अपमान करने के मामले में 19 जून को होगी सुनवाई

6/4/2020 11:47:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रोड्यूसर एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX: अनसेंसर्ड 2' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई। इस शो के लिए एकता कपूर को खूब ट्रोल किया  जा रहा है। एकता कपूर की इस वेब सीरीज पर इंडियन आर्मी की बेइज्‍जती करने का आरोप लग रहा है। अब ही में बिहार के एक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

PunjabKesari
अनिल कुमार का कहना है कि एकता और शोभा ने जो वेब सीरीज बनाई है, इसमें सेना के जवानों की वर्दी का अपमान किया गया है। रिटायर सैनिकों ने जिला प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं एयरफोर्स एसोसिएशन ने भी मामले की कड़ी निंदा की है। इस मामले में प्रदेश के उपाध्यक्ष ने कहा कि सेना का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई, तो रिटायर फौजी सड़क पर उतरेंगे। इस मामले की सुनवाई 19 जून को सुनवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News