ऑफ शोल्डर गाउन पहन कांस 2018 रेड कार्पेट पर उतरीं सोनम कपूर, तस्वीरें देख होंगे मदहोश

5/16/2018 10:23:09 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कांस 2018 में अपनी दूसरी रेड कार्पेट अपीयरेंस पर हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।

उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबको हैरान कर दिया। इस दौरान सोनम न्यूड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था जिसके पीछे कंट्रास्ट के तौर पर यैलो कलर भी था।

इस दौरान वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। सोनम कपूर के इस स्टाइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सोनम के लुक को उनकी बहन रेहा कपूर और दीप कैली ने स्टाइल किया था। वहीं सोनम के साथ रेहा और दीप वहां मौजूद रही हैं। 

बता दें कि सोनम कांस फिल्मोत्सव में शिरकत करने के लिए अपनी शादी के महज 5 दिन बाद ही पहुंची थी।

इस फिल्म फेस्टिवल में सोनम के अलावा दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हिस्सा लिया था।

ये तीनों ही यहां एक कॉस्मेटिक ब्रांड को एंडोर्स करने पहुंची थी। कांस में तीनों ही बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने अंदाज से सबको हैरान कर दिया। 
 

Punjab Kesari