कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में सम्मानित हुईं श्रीदेवी, सुभाष घई ने ग्रहण किया पुरस्कार

5/18/2018 2:47:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे देश में शौक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी ने सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि उनकी मृत्यु के बाद अलग-अलग समारोहों में उनका सम्मान किया जा रहा है और लोग उनके काम की सराहना कर रहे हैं। 

हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में भी श्रीदेवी को सम्मानित किया गया। कांस में मिलने वाले अवॉर्ड को लेने के लिए पहले बोनी कपूर अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ जाने वाले थे लेकिन कुछ वजहों के चलते वो श्रीदेवी के अवॉर्ड को ग्रहण नहीं कर पाए।

उनकी जगह बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई ने श्रीदेवी के पुरस्कार को ग्रहण किया।


बता दें कि श्रीदेवी को जिस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उसे टाइटन रेजिनाल्ड पुरस्कार कहा जाता है।

यह पुरस्कार उन महिला कलाकारों को दिया जाता है, जिन्होंने फिल्मों में सराहनीय योगदान दिया है। भारत की सबसे पहली महिला सुपरस्टार होने के नाते, इस पर श्रीदेवी का हक बनता था।


 

Punjab Kesari