13 साल तक जेल की हवा खाएंगे 32 साल के पॉप सिंगर क्रिस वू, 3 महिलाओं को घर बुला नशे में धुत कर किया था रेप

11/26/2022 10:20:31 AM

लंदन:  कैनेडियन पॉप स्टार, रैपर, एक्टर और सिंगर क्रिस वू को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई। खबर है कि सिंगर क्रिस वू को बीजिंग की एक कोर्ट ने 13 साल की जेल की सजा सुनाई है। क्रिस वू को कोर्ट ने तीन महिलाओं के रेप और ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का दोष में सजा सुनाई है।

क्रिस वू पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में तीन महिलाओं को अपने घर बुलाया और फिर उनका रेप किया था। उस समय वो तीनों महिलाएं नशे की हालत में थीं। इसके अलावा क्रिस वू ने ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए भी भीड़ इकट्ठा की थी जिसके लिए भी कोर्ट ने उन्हें 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है। क्रिस वू को 2021 में पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब एक स्टूडेंट ने उन पर डेट केप का आरोप लगाया था।

उस घटना के बाद 24 लड़कियां सामने आईं जिन्होंने Kris Wu के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी थी। बीजिंग की चाओयंग जिले की कोर्ट ने 25 नवंबर को क्रिस वू को सजा सुनाते हुए कहा कि उन्हें तीन महिलाओं के रेप के आरोप में 11 साल और 6 महीने की जेल की सजा काटनी होगी।

बीते साल एक स्टूडेंट ने क्रिस वू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसे अपने घर पार्टी में बुलाया जहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई। लेकिन जब अगले दिन सुबह आंखें खुलीं तो उसने खुद को क्रिस वू के बिस्तर में पाया हालांकि तब क्रिस वू ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को बकवास बताकर खारिज कर दिया था। लेकिन जब 24 लड़कियों ने सामने आकर क्रिस वू के खिलाफ गवाही दी तो सिंगर के लिए स्थिति बिगड़ गई। 

लड़कियों ने बताया कि क्रिस वू किस तरह से न सिर्फ अपने घर पर पार्टियों में बुलाता था, बल्कि जबरदस्ती शराब भी पिलाता था। यही नहीं क्रूस वू पर टैक्स फ्रॉड का भी आरोप है।

काम की बात करें तो सिंगर ने Mr Six और 2017 में आई फिल्म Journey to the West: The Demons Strike Back में एक्टिंग की। ये दोनों फिल्में चीन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं। अब क्रिस वू को डिपोर्ट कर दिया जाएगा।


 

Content Writer

Smita Sharma