रणवीर सिंह ने गली बॉय का म्यूजिक किया लॉन्च, आलिया भी आईं नज़र

1/24/2019 11:51:47 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही एक नई फिल्म लेकर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां, उनकी फिल्म गली बॉय जल्द ही धूम मचाने वाली है। इसी को लेकर एक खबर है कि रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का म्युजिक लॉन्च हो चुका है। बता दें इस एल्बम में रणवीर सिंह के सारे रैप का कलेक्शन है।
 

24 जनवरी, 2019 की शाम में गली बॉय म्यूजिक लॉन्च का शानदार प्रोग्राम हुआ जिसके सेट की रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर की है। 



म्यूजिक लॉन्च से पहले, निर्माताओं ने एक अनूठी प्रचार रणनीति अपनाई। जिसके चलते अलग तरह के एक कार्यरक्रम का आयोजिन किया।

इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह डिवाइन और नेजी के साथ परफॉर्म किया। 

 

 

Pawan Insha