बजट 2021 में फिल्म उद्योग की अनदेखी, दुखी शत्रुघ्न सिन्हा ने बनाया गाना-कसमें वादे प्यार वफा सब वादें हैं वादों का क्या

2/2/2021 12:09:36 PM

मुंबई : 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल 34,83,236 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट आने के बाद हर क्षेत्र से इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। बाॅलीवुड स्टार्स ने इस पर अपनी राय दी। वहीं हाल ही में एक्टर और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने बजट पर अपना बयान दिया। बजट 2021 देख शत्रुघ्न सिन्हा काफी निराश हैं। उन्होंने कहा-इंडस्ट्री को  पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

आम बजट में उसके बारे में बात ही नहीं की गई। केंद्र ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है, इसे लेकर पहले ही राज्यों के साथ टकराव की स्थिति बनी हुई है। यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वह 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलेंगे या फिर 50 प्रतिशत पर यूं ही चलने देंगे। अगर ऐसे ही जारी रहा तो नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या।

बजट को लेकर बनाया गाना 

शुत्रघ्न सिन्हा ने आगे कहा- यह एक बहुत ही स्मार्ट बजट है, जिसमें उस स्रोत या संसाधन का उल्लेख नहीं किया गया जहां से धन निकाला जाएगा। देश के उत्तरी क्षेत्र की हमारी बहनों के लिए बहुत से लंबे वादे किए गए थे, लेकिन बजट में कुछ भी प्रतिबिंबित नहीं हुआ। इसमें मेरे गृह राज्य बिहार को एक तिहाई भी नहीं मिला।'इसी के साथ उन्होंने बजट को लेकर एक गाना भी गाया जो यह था- कसमें वादे प्यार वफा सब वादें हैं वादों का क्या…

Smita Sharma