शादी के लिए जयपुर रवाना हुईं सुरभि चंदना,शाॅर्ट ड्रेस... नो मेकअप लुक में ऐसी दिखीं Bride To Be

2/29/2024 3:08:49 PM

मुंबई: 'इश्कबाज' की 'अनिका' उर्फ एक्ट्रेस सुरभि चंदना की शादी में बस चंद घंटे बचे हैं। सुरभि चंदना 1 मार्च को दुल्हनिया बन जाएंगी। लंबे समय की डेटिंग के बाद  हसीना जयपुर में अपने प्यार करण शर्मा संग सुरभि चंदना सात फेरे लेंगी।

 

सुरभि चंदना शादी के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। उन्हें 29 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो Bride To Be येलो शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिखीं।

 

इस दौरान हसीना ने नो मेकअप लुक कैरी किया था हालांकि उन्होंने न्यूड शेड लिपस्टिक जरूर लगाई थी। हसीना ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही सुरभि चंदना ने बेचुलर पार्टी भी रखी थी। जहां उनके तमाम दोस्त नजर आए थे। बात करें शादी की तो सुरभि चंदना ने शादी के लिए राजस्थान को चुना है। वह जयपुर के चोमू पैलेस होटल में 1 मार्च को शादी करेंगी। अभी तक सुरभि चंदना के रिसेप्शन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। 

 

Content Writer

Smita Sharma