सुगंधा मिश्रा के हाथों में लगी पिया संकेत भोसले के नाम की मेहंदी, शुरू हुईं शादी की रस्में

4/25/2021 9:04:18 AM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो 'में अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले सुगंधा मिश्रा 26 अप्रैल को कॉमेडियन डॉ संकेत भोसले संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। शनिवार शाम सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की मेहंदी की रस्म हुई।

PunjabKesari

 मेहंदी फंक्शन का एक वीडियो संकेत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुगंधा वीडियो कॉल के जरिए अपने होने वाले पति को मेहंदी दिखा रही हैं।

PunjabKesari

इसके बाद संकेत, सुगंधा को फ्लाइंग किस करते हैं।वीडियो को शेयर करते हुए संकेत ने लिखा, मेहंदी लगा कर रखना सुगंधा मिश्रा।

PunjabKesari


सुगंधा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी का लुक शेयर किया है। मेहंदी सेरेमनी में सुगंधा ग्रीन एंड गोल्डन लहंगा पहने दिखीं। इस लुक में वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। 

PunjabKesari


सुगंधा और संकेत की शादी पंजाब में हो रही है। हाल ही में सुगंधा मिश्रा ने वेड‍िंग कार्ड शेयर कर बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल को पंजाब के जालंधर में होने वाली है।सुगंधा ने ये भी कहा कि कोरोना नियमों के कारण शादी में मेहमान नहीं आ पाएंगे। सबकुछ नॉर्मल होने के बाद सभी के साथ मिलकर पार्टी करने की भी बात उन्होंने कही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐃𝐫.𝐒𝐚𝐧𝐤𝐞𝐭 𝐁𝐡𝐨𝐬𝐚𝐥𝐞 (@drrrsanket)

पिछले दिनों सुगंधा ने संकेत के साथ अपनी प्री-वेड‍िंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी।  इनमें सुगंधा और संकेत की रोमांट‍िक केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐒𝐔𝐆𝐀𝐍𝐃𝐇𝐀 𝐌𝐈𝐒𝐇𝐑𝐀 (@sugandhamishra23)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News