प्री वेडिंग फंक्शन एंजाॅय कर मुंबई लौटी ऋचा, प्लाजो सूट...माथे पर बिंदी..हाथों में मेहंदी...Bride To Be ऋचा का दिखा स्टनिंग लुक

10/4/2022 7:59:11 AM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की खबरें ही छाईं हुईं हैं।  लंबे समय तक डेट करने वाला यह जोड़ा आखिरकार मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 29 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दोनों की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रही थी। मेहंदी से लेकर संगीत तक सभी फंक्शन यहां हुए।

उनकी तस्वीरें भी आउट हुईं और निसंदेह वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अब प्री वेडिंग जश्न मनाकर Bride To Be मुंबई वापस आ गई हैं।

सोमवार रात ऋचा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ऋचा एथनिक आउटफिट में नजर आईं।

लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कुर्ते के साथ मैचिंग पैंटकट प्लाजो पैंट पहना था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। ऋचा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी,झुमके ऋचा के लुक को पूरा कर रहे थे।

काला चश्‍मा लगाए अली फजल की होने वाली दुल्‍हनिया का स्‍वैग देखने लायक है। मुंबई एयरपोर्ट पर ऋचा का बुके से स्‍वागत किया गया। इस दौरान उन्‍होंने फोटोग्राफर्स को कई पोज भी दिए। उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी बयां कर रही है कि अपने प्रेम को शादी के मंजिल तक पहुंचाना सभी की किस्‍मत में नहीं हो पाता है।

ऋचा और अली छह अक्‍टूबर को मुंबई में सात फेरे लेंगे। उसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्‍शन भी देंगे। मेहमानों की लिस्‍ट काफी लंबी-चौड़ी है।

ऋचा और अली पहली बार फुकरे के सेट पर मिले थे। तब से वे रिलेशनशिप में हैं। दोनों फुकरे 3 में भी नजर आएंगे जो शादी के बाद कपल की पहली फिल्म होगी। 

Content Writer

Smita Sharma