Bridal Shower: देर रात गर्लगैंग संग दिशा परमार ने मचाया धमाल, इंटरनेट पर छाईं एक्ट्रेस की Bachelorette Party की तस्वीरें

7/13/2021 8:35:56 AM

मुंबई: सीरियल 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' फेम दिशा परमार जल्द ही बिग बाॅस के फर्स्ट रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। टीवी इंडस्ट्री का ये कपल 16 जुलाई को धूमधाम से शादी रचाएगा। शादी की तैयारी भी शुरु हो गईं हैं।

PunjabKesari

कपल और उसके दोस्तों ने शादी के हर फंक्शन में धमाल मचाने के लिए डांस रिहर्सल भी शुरु कर दी है,जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। इसी बीच राहुल की होने वाली दुल्हनिया को उनके दोस्तों की तरफ से खास सरप्राइज मिला।

PunjabKesari

दिशा के दोस्तों ने बीती रात ब्राइडल शावर पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दिशा परमार को उनकी बेस्ट फ्रेंड्स आश्ना खन्ना, वेदिका भंडारी और पूजा मुरालिया ने ब्राइडल शावर पार्टी ने दी।

PunjabKesari

पार्टी में दिशा ब्लैक क्राॅप टाॅप और बैगी जींस पहने स्टनिंह लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेकपीस से एक्सेसराइज़ किया था। इसके साथ ही उन्होंने पिंक कलर का  Sash पहना है जिसपर 'Bride to Be' लिखा है।

PunjabKesari

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दिशा ने बीती रात अपनी गर्लगैंग के साथ खूब धमाल मचाया है। उन्होंने अपनी गर्लगैंग के साथ खूब नाचा-गाना किया और सेल्फी भी खींची। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RKVxDISHA (@rkvxdp)


बता दें कि राहुल और दिशा की शादी वैदिक रीति रिवाजों के मुताबिक होगी। इसके अलावा गुरबानी सेरेमनी शब्द भी की जाएगी। शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RKVxDISHA (@rkvxdp)

राहुल और दिशा पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छे दोस्त थे। वहीं जब 'बिग बॉस' में राहुल ने दिशा को नेशनल टीवी पर प्रपोज कर दिया और एक्ट्रेस भी मना नहीं कर पाईं। राहुल ने दिशा के बर्थडे पर उन्हें नेशनल टीवी पर खास अंदाज में  प्रपोज किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vedika Bhandari (@vedikabhandari)

इसके बाद लोग दिशा का जवाब जानने के लिए बेचैन हो गए। राहुल के इस प्रपोज के बाद  दिशा वैलेंटाइन्स वाले दिन बिग बाॅस के घर में आईं और  सिंगर के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dishul_forever❤️ (@dishul_fam)

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News