Pictures: अंकिता के हाथों में सजी पिया विक्की जैन के नाम की मेहंदी, मराठी मुलगी बन होने वाली दुल्हनिया ने लूटी महफिल

12/12/2021 9:35:23 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अंकिता 14 दिसंबर को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाएंगी। शादी में कुछ ही समय बाकी है ऐसे में कपल की वेडिंग की रस्में भी शुरु हो गईं हैं। शनिवार( 11 दिसंबर) को अंकिता की मेहंदी सेरेमनी हुईं,जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। अंकिता के हाथों पर सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नगाड़ा ने पिया के नाम की मेहंदी सजाई।

PunjabKesari

अंकिता के हाथों पर मेहंदी लगाते वीना की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो मेहंदी सेरेमनी में अंकिता पिंक लहंगे में दिख रही हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

मराठी मुल्गी बन चुराई लाइमलाइट 

इसके अलावा अंकिता की कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं। तस्वीरों में वह मल्टी कलर की नवराई साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी। गोल्ड ज्वैलरी, महाराष्ट्रन नथ,हरी चूड़ियां, सोने के कड़े होने वाली दुल्हनिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

मराठी मुल्गी बन अंकिता ने सबका दिल चुरा लिया है। इसके अलावा उन्होंने बालों का बन बनाकर उसपर गजरा लगाया है। फैंस अंकिता की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News