कलाई पर शिव-पार्वती का मंत्र और हथेली पर पिया रक्षित का नाम...मेहंदी सेरेमनी में खूबसूरत दिखीं प्रियंका की बहन मीरा

3/12/2024 11:26:10 AM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा अपने सपनों के राजकुमार रक्षित केजरीवाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कपल आज यानि 12 मार्च को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेगा।

शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिसकी झलकियां सामने आई हैं।

मीरा ने अपने हाथों पर रक्षित के नाम की मेहंदी लगा ली है। खास दिन के लिए मीरा ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना। उनकी मेहंदी की डिजाइन में शिव और पार्वती मंत्र है, जोकि हैप्पी मैरिड लाइफ का प्रतीक है। साथ ही होने वाले पति का नाम RK भी लिखवाया है।

 

पहले दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मीरा ने फ्लोर-लेंथ वाले अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगी। उन्होंने चोकर नेकलस और मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था। वहीं दुल्हे राजा ब्लू कलर के थ्री-पीस सूट में जच रहे हैं। 
 

हल्दी और मेहंदी के बाद ग्रैंड संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें सिंगर राजा हसन सागर ने परफॉर्म किया।  स्टेज को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। रोशनी से नहाए स्टेज के वीडियो भी सामने आए हैं।

12 मार्च यानि आज सुबह हल्दी का फंक्शन होगा। इसके बाद शाम को सात फेरे लिए जाएंगे। एक करीबी सूत्र ने बताया कि मीरा ने इंडस्ट्री से अपने दोस्तों को इनवाइट किया है जोकि उनकी फैमिली की तरह ही हैं। उनकी चाची मधु चोपड़ा (प्रियंका चोपड़ा की मां), जिनके साथ वो बहुत करीब हैं, वो भी आशीर्वाद देने जरूर आएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma