बॉलीवुड की नई हॉट जोड़ी बने वरुण और कियारा, Rangisari गाने में दिखी हॉट केमेस्ट्री

6/7/2022 4:42:07 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कियारा अडवाणी को पहली बार 'कलंक' फिल्म का गाना 'फर्स्ट क्लास' में एक साथ देखा गया था। इस गाने में दर्शकों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। वहीं दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने दोनों स्टार्स को फिल्म 'जुगजुग जीयो' में कास्ट किया है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

 

बॉलीवुड की नई हॉट जोड़ी बने वरुण और कियारा
वहीं हाल ही में फिल्म का नया गाना 'रंगसारी' रिलीज हुआ है, जिसमें वरुणऔर कियारा की हॉट केमेस्ट्री को देखकर लोग मदहोश हो रहे हैं। गाने में दोनों का रोमांटिक अंदाज देख फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। वहीं यूट्यूब पर भी यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर हर कोई बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी का तारीफ कर रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत जल्द कियारा और वरुण बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) फिल्म में वरुण और कियारा पति पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News