'सिंबा' ने तोड़ा शाहरुख की फिल्म का रिकॉर्ड, जानें अबतक का कलेक्शन

1/15/2019 5:42:18 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 227 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

 

 

रोहित शेट्टी के ही निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ 13 लाख रूपए का कलेक्शन किया था। अब 'सिंबा' ने अपनी रिलीज के 18वें दिन यानि बीते सोमवार को 2 करोड़ 86 लाख रूपए का कलेक्शन किया, जिससे कुल कमाई अब 227 करोड़ 71 लाख रूपए हो गई। रणवीर ने शाहरुख की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 

 

बता दें कि सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है, जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। लेकिन एक दिन जब उसकी मुंहबोली बहन के साथ रेप हो जाता है तो उसका खून खौल उठता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपए की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। 
 

Konika