Box Office: 3 दिनों में इतने करोड़ कलेक्शन कर चुकी है अक्षय की 'केसरी'

3/24/2019 1:59:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की तीन दिनों की कमाई सामने आ गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 18.75 करोड़ की कमाई की थी। तरण ने ये भी कहा है कि फिल्म के लिए रविवार एक महत्वपूर्ण दिन होगा। फिल्म रविवार को 80 करोड़ से ऊपर जा सकती है। लेकिन फिल्म के 3 दिनों का कुल कलेक्शन 56.51 करोड़ हो गया है। 

 

 

बता दें कि केसरी को दुनियाभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। भारत में केसरी को 3600 स्क्रीन मिले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं। केसरी का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन में हुआ है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है। ये कहानी सारागढ़ी के उस ऐतिहासिक युद्ध पर लड़ा गया है, जिसमें ब्रिटिश इंडिया आर्मी के सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों का बहादुरी से मुकाबला किया। 

Konika