''गली बॉय'' की तीन दिन की कमाई आई सामने, जानें कलेक्शन

2/17/2019 4:20:36 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' की तीन दिन की कलेक्शन सामने आ गई है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 32 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई कर ली। फिल्म ने गुरुवार को 19 करोड़ 40 लाख रुपए का बिजनेस किया और शुक्रवार को इसने 13 करोड़ 10 लाख रुपए कमाए। वहीं फिल्म ने शनिवार को 17 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए। हालांकि अभी तक इसके आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म मेट्रो सिटीज में ज्यादा बेहतर कमाई कर रही है।

 

 

बता दें कि 'गली बॉय' धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

Konika