शादी के पांच साल बाद प्रेग्नेंट हुईं ‘लेडी बॉस’! लेटेस्ट वीडियो में फैंस ने स्पॉट किया बेबी बंप

7/24/2023 12:15:36 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी सीरियल और रियलिटी शो में दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से' लेडी बॉस' भी बुलाते हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुईं हैं। ऐसे में फैंस ने रुबिना को बधाईयां देना भी शुरू कर दिया है। 

 

प्रेग्नेंट हैं रुबिना दिलैक !
बता दें कि रुबिना दिलैक ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,  जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक और पर्पल कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  प्रिंटेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस की अदाओं को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। वहीं कुछ फैंस का ध्यान एक्ट्रेस की खूबसूरती पर न जाकर उनके बेबी बंप पर जा रहा है। ज्यादातर फैंस एक्ट्रेस से यही पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं?

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "क्या आप प्रेग्नेंट हैं।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा "प्रेग्नेंसी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हम आपके लिए बेहद खुश हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "आपका टमी ये कह रहा है कि बेबी..." एक अन्य व्यक्ति ने लिखा "छोटा अप्पू या रूबी जल्द ही आने वाला है।" बता दें कि अभी इस बारे में कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। सच्चाई चाहें कुछ भी हो लेकिन फैंस रुबिना की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

छोटी बहू की सीधी और सिंपल रुबिना आज बेहद स्टाइलिश हो गईं हैं। एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुबिना ने पांच साल पहले अभिनव शुक्ला से शादी की थी। दोनों साथ में रियलिटी शो बिग 'बॉस 14' में भी नजर आ चुके हैं। 

Content Editor

Varsha Yadav