अर्जुन और जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म बनाने के बारे में बोनी कपूर ने कही ये बात

12/6/2018 1:11:16 AM

 

मुंबईः बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अभी अपने पुत्र अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और पुत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेकर फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं। बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहा था कि वह अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने की इच्छा रखते है।

बोनी कपूर की इच्छा

बोनी कपूर ने कहा था कि काफी समय हो गया है जब एक भाई बहन के रिश्ते पर एक अच्छी कहानी आई हो, तो हो सकता है कि मैं ऐसी ही किसी कहानी के साथ वापसी करूं और उसमें अर्जुन और जाह्नवी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दें। बोनी कपूर ने अब कहा है कि यह महज एक इच्छा थी जो उन्होंने सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी।

बोनी कपूर ने कहा कि, मेरे पास अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर को एक साथ कास्ट करने की अभी कोई ठोस योजना नहीं है। यह उन इच्छाओं में से एक थी, जो मेरे दिमाग में आई थी।

Pawan Insha