पत्नी श्रीदेवी की आत्मा की शांति के बोनी कपूर ने हरिद्वार में रखी पूजा, अनिल कपूर भी दिखें साथ

3/8/2018 3:22:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने पति बोनी कपूर के साथ-साथ दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को हिला कर रख दिया। पिछले हफ्ते बोनी ने अपनी बेटियों के साथ रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया। हाल ही में अब बोनी श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए पति बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार के लिए निकले हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

बताया जा रहा है कि हरिद्वार जाने के बाद परिवार जहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे वहीं कुछ दिन भी वो यहां ठहरेंगे भी। इसके बाद परिवार श्रीदेवी के पैतृक गांव चेन्नई के लिए निकलेंगे और वहां एक और पूजा में भाग लेंगे।

बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। जिसके बाद 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 4 मार्च को रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गईं थी। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं।