श्रीदेवी ने पति के बर्थडे पर रखी पार्टी, बेटी जाह्नवी-खुशी समेत कई करीबी हुए शामिल

11/13/2017 10:22:42 AM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने पति और फिल्मनिर्माता बोनी कपूर का 62वां बर्थडे सेलीब्रेट किया।  श्रीदेवी की इस पार्टी में उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए।

 

बोनी कपूर के इस खास दिन को सेलिब्रेट करने उनके साथ दोनों बेटियां खुशी और जाहन्वी कपूर भी थीं। बर्थडे पार्टी की तस्वीर श्रीदेवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में खुशी और जाह्नवी दोनों ही पापा बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

बता दें कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर का बर्थडे चेन्नई के घर पर मनाया है। इस पार्टी में दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान, अभिनेत्री शबाना आजमी, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई करीबी लोग शामिल हुए।