अपनी तीनों बेटियों के साथ डिनर करने पहुंचे बोनी कपूर, खुशी का दिखा बोल्ड अवतार

8/1/2018 2:55:19 PM

मुंबई: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म अभी तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।

 

 

हाल ही में  जाह्नवी पिता बोनी और दोनों बहनों खुशी और अंशुला के साथ फैमिली ड‍िनर पर गई। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ ब्लू जींस पहने बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

 

 

वहीं खुशी व्हाइट आॅफ शाॅल्डर टाॅप के साथ ब्राउन कलर का लोअर पहने काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस दौरान अंशुला ब्लू कलर के वन पीस ड्रेस में काफी हाॅट नजर आईं। कैमरे के सामने सबने कई पोज दिए। 

 

 

बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर के चारों बच्चे अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर एक दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। अक्सर इनको एक साथ स्पॉट किया जाता है।

 

इतना ही नहीं अर्जुन भी बड़े भाई होने का पूरा फर्ज अदा करते हुए दिखाई देते है। वे अंशुला की ही तरह जाह्नवी-खुशी को भी सपोर्ट करते हैं। वहीं कैमरे के सामने चारों भाई बहनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

Konika