फिर से बड़े पर्दे पर श्रीदेवी को वापिस लाएंगे पति बोनी कपूर, जानें कैसे होगा ये चमत्कार

3/8/2018 12:04:38 PM

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने पति बोनी कपूर के साथ-साथ दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर काफी सदमे में है। बोनी ने 7 मार्च को बेटी जाहन्वी का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया जैसे श्रीदेवी चाहती थीं। हाल ही में अब खबरें सामने आ रही हैं कि बोनी जल्द ही श्रीदेवी की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे।

खबरों की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री में श्रीदेवी की असली आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीदेवी के कुछ वीडियो भी इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा बनेंगे। बोनी इस पर विचार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बोनी ने इसकी जिम्मेदारी अपने करीबी दोस्त शेखर कपूर को दी है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा इस पर काम कब से शुरू होता है। 

बता दें कि बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ रामेश्वरम श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए गए थे। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। इसके बाद 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई।