बेटी के साथ घर में हॉरर फिल्म देखते हुए बोनी कपूर ने शेयर की तस्वीर, डर के मारे पापा से लिपटी नजर आई खुशी

1/15/2022 12:03:18 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखकर आम लोग और स्टार्स घर से कम बाहर निकल रहे हैं। सभी घर में ही फिल्में और शोज देखकर ही अपना मनोरंजन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं फिल्म निर्माता बोनी कपूर। हाल ही में बोनी कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं।


बोनी ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं खुशी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही है। दोनों बाप-बेटी घर में फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए बोनी ने लिखा- घर पर एक डरावनी फिल्म देखना। खुशी घर के मारे पिता से हुई है बोनी ने अपनी बेटी को पकड़ा हुआ है। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें बोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क से एक साल तक एक्टिंग सीखने की ट्रेनिंग भी ली है। उनकी बहन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी उसी संस्थान से पढ़ाई की है। चर्चा है कि इस साल खुशी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

Content Writer

Parminder Kaur