Unseen: जब पीठ पर पति का नाम लिख लखनऊ में दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थी श्री देवी, दिवगंत पत्नी की याद में बोनी ने शेयर की तस्वीर

1/19/2022 3:30:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री की चांदनी कही जाने वाले एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह याद बनकर अपने चाहने वालों दिलों में जिंदा रहती हैं। श्रीदेवी को इस दुनिया को अलविदा कहे करीब चार साल हो गए हैं। इसी बीच उनके पति बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी को एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है।

 

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत श्रीदेवी की दुर्गा पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी मुस्कराते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी पीठ पर लाल रंग से बोनी लिखा हुआ नजर रहा है। इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर बोनी ने कैप्शन में लिखा- ये तस्वीर साल 2012 में लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव की है।


View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी बड़ी बेटी अंशुला और जान्हवी कपूर की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अंशुला जान्हवी के बालों की चोटी कर रही हैं, जबकि जान्हवी अपने फोन में व्यस्त है। 

 


बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल को दो बेटिया जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर हुईं, जिसमें से एक मशहूर एक्ट्रेस है तो खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्री देवी का निधन साल फरवरी 2018 में दुबई में हुआ था। वहां के होटल रूम में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया था।

बोनी कपूर के काम की बात करें तो वह बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक है। सोशल मीडिया पर भी वह जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी, बेटी अंशुला, जान्हवी, खुशी, अर्जुन कपूर की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Content Writer

suman prajapati