मलाइका पर बोनी कपूर का कमेंट! 'आज ही अर्जुन को घर से निकाल रहा हूंं', 'जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं

4/10/2019 5:21:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट करने के कारण चर्चा में हैं। वहीं, बीते दिनों दोनों मालदीव में वैकेशन एंजॉय करने गए थे। जिसकी तस्वीरें मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थी।

वहीं, अब उनकी तस्वीरों पर ट्रोलर्स जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। खास बात यह है कि मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

इंस्टा हैंडल में बोनाी कपूर के एक ऑफिशियल अकाउंट ने लिखा-मैं अपने जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा अर्जुन को। इसके अलावा एक और कमेंट करते हुए लिखा गया कि-काला जादू करती है ये औरत। इसके अलावा एक और कमेंट में कहा गया-मैं आज ही अर्जुन को घर से निकाल रहा हूंं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह बोनी कपूर का ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह उनका पैरोडी अकाउंट है। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं है कि बोनी ने खुद ये कमेंट किया है। इन कमेंट्स को देखकर तो यही लग रहा है कि मलाइका को किसी ट्रोलर ने उनकी तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स कर अपनी भड़ास निकाली है। 

बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। 



 

Neha