बोनी कपूर ने कम किया 12 किलो वजन, अब दिखने लगे हैं ऐसे

5/31/2019 4:11:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जाह्नवी के पिता बोनी कपूर नजर आ रहे है। इस फोटो में बोनी ब्लैक सूट और डार्क शेड्स में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बोनी का लुक कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। दरअसल, बोनी ने 12 किलो वजन कम कर लिया है। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोनी की ये तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी ने फोटो के साथ लिखा- पापा ने 12 किलो वजन कम किया। स्लिम, ट्रिम और हेल्दी...आपके ऊपर गर्व है पापा। 

 

 

बता दें कि जाह्नवी अपने पापा के बहुत करीब हैं। जब जाह्नवी कपूर और अर्जुन, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे तो उन्होंने बताया था कि बोनी अपने बच्चों के संग रहने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। खुशी उनकी फेवरेट है। वो अपने हर बच्चे के साथ जरूरत के वक्त रहना चाहते हैं।

 

Konika