मलाइका-अर्जुन की शादी को लेकर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘ये सच...’

3/28/2019 6:13:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में खबर आईं थी कि ये दोनों अगले महीने 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले है। अब अर्जुन के पिता बोनी का इस पर बयान आया है। बोनी ने अर्जुन और मलाइका की शादी की खबर को महज एक अफवाह बताया है।

बोनी का कहना है कि ये खबर सच नहीं है। वहीं कपूर खानदान के एक करीबी ने कहा है कि ये शादी कहां से आ गई? अर्जुन ने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है। हर किसी को अपने फैसले लेने के लिए स्पेस देना चाहिए। जब वह हमें बताएगा कि वह शादी कर रहा है तो हम उसमें खुशी खुशी शरीक होंगे। तब तक के लिए उसे अकेला छोड़ दीजिए।

अगर अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में 'पानीपत' के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में अर्जुन के साथ ही लीड रोल में कृति सेनन हैं जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है। 

Konika