'कपड़े बिखरे..टूथपेस्ट खुला..शुक्र है फ्लश खुद कर लेती है..बोनी कपूर ने खोली जाह्नवी की पोल तो चिल्ला पड़ीं एक्ट्रेस, बोलीं- पापा

11/3/2022 2:47:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस जमकर फिल्म का प्रमोशन करने में जुट गई है। हाल ही में वह मिली के प्रमोशन के लिए पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं। शो में बाप-बेटी खूब मस्ती करते नजर आए। इस बीच बातों-बातों में बोनी कपूर ने बेटी के कई राज भी खोले, जिसे लेकर एक्ट्रेस शरमा गईं। शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर कपिल संग बातचीत में बेटी जाह्नवी की पोल खोलते है और कहते हैं- "सुबह-सुबह जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। भगवान का शुक्र है कि फ्लश खुद कर लेती है।" बोनी के इस खुलासे पर जाह्नवी चिल्लाते हुए कहती हैं, पापा...। यह सब देख  ऑडियंस हंस-हंस कर बेहाल हो जाती है।

PunjabKesari


काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म को एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News