पापा बोनी कपूर के साथ चाचा अनिल कपूर के घर दीवाली पार्टी में पहुंची जाह्नवी और खुशी, बहनों के गॉर्जियस लुक ने चुराई लाइमलाइट

11/5/2021 10:33:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. गुरूवार को देश भर में दीवाली का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। देश का हर कोना हर शहर रोशनी से जगमगा उठा। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं सुपरस्टार अनिल कपूर ने इस मौके पर अपने घर दीवाली पार्टी रखी, जहां उनके परिवार के सदस्यों ने खास अंदाज में शिरकत की। वहीं अनिल कपूर की भतीजियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर खास अंदाज में पहुंची, जहां उनके लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। अब एक्ट्रेसेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जाह्नवी और खुशी कपूर पापा बोनी कपूर के साथ पार्टी में एंट्री मारी, जहां वो अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान जाह्ववी कपूर लाइट ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखीं।

 

इस लुक को उन्होंने ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया हुआ है। वहीं उनकी छोटी बहन खुशी कपूर पिंक कलर के गाउन में बार्बी डॉल लग रही हैं।

 

लाजवाब लुक कैरी कर खुशी और जाह्नवी ने पापा बोनी का हाथ थाम पार्टी में शिरकत की। फैंस एक्ट्रेसेस की पिता संग ये तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुड लक जैरी है। 

Content Writer

suman prajapati