रेखा और श्रीदेवी को मिला साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सम्मान, पत्नी का अवार्ड लेते हुए भावुक हुए बोनी
11/18/2019 11:39:13 AM
मुंबई: बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को हाल ही में साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर अक्कीनेनी नागेश्वर राव के नाम पर दिए जाने वाले ANR अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
श्रीदेवी की ओर से उनके पति बोनी कपूर ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान बॉलीवुड को जुड़वा, वॉन्टेड, मिस्टर इंडिया जैसी हिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर बोनी काफी हो गए।
अवॉर्ड लेने के बाद मंच पर पहुंचे बोनी ने इवेंट में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान श्रीदेवी का जिक्र करते हुए वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और उनके आंसू छलक गए। इस दौरान श्रीदेवी के चाइल्ड एक्टर से बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस बनने के सफर को याद किया गया।
श्रीदेवी के अलावा एक्ट्रेस रेखा को भी इस दौरान सम्मानित किया गया रेखा ने भी अपने संबोधन में श्रीदेवी का जिक्र किया। इस अवार्ड शो की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि श्रीदेवी ने साउथ इंडियन डेब्यू, तमिल फिल्म कंदल करुणई से 4 साल की उम्र में किया था। उन्होंने कई बड़े साउथ इंडियन सितारों के साथ काम किया था। श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी।