सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर ताऊ बोनी कपूर ने जाहिर की खुशी, नाना बनने पर देंगे शानदार पार्टी

3/29/2022 12:13:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी की अनासउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें पहले बच्चे की मां बनने को लेकर खूब बधाईयां मिल रही हैं। फैंस से लेकर उनके फैमिली मेंबर एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच सोनम कपूर के ताऊ और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपने नाना बनने की खबर पर खुशी जाहिर की है और एक वादा भी किया है।

 

बोनी कपूर ने अपनी भतीजी सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए कहा, "हर कोई खुश है। मोहित मारवाह की बेटी हुई है, अब सोनम की ओर से एक अच्छी खबर आई है और मोहित के भाई की पत्नी भी प्रेग्नेंट है। तो चारों तरफ से अच्छी खबरें हैं। मैंने सोनम से बात की, उन्होंने मुझे खबर देने के लिए फोन किया था।"

 

परिवार में इतनी बड़ी खुशखबरी पर जश्न मनाने को लेकर बोनी कपूर ने पार्टी का वादा करते हुए कहा, "अभी तो किसी पार्टी का प्लान नहीं है, लेकिन डिलीवरी के बाद एक पार्टी होगी।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें, सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर पति संग अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। तस्वीर में सोनम पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। फोटोज शेयर करते हुए सोनम ने  कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवर‍िश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा पर‍िवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।'  

 

Content Writer

suman prajapati