देर रात फैमिली संग बोनी कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, बेटी अंशुला और बेटे अर्जुन को अपने हाथों से प्रोड्यूसर ने खिलाया केक

11/11/2022 10:31:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को पूरे 67 साल के हो गए हैं। दिग्गज ने देर रात फैमिली और दोस्तों संग अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अब बोनी के बर्थडे सेलिब्रशन की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रोड्यूसर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग केक काटते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में बोनी अपने बेटे अर्जुन को अपने हाथों से केक खिलाते दिख रहे हैं और दूसरी में बेटी अंशुला कपूर को केक खिलाते हैं और इस दौरान अर्जुन कपूर और उनकी पत्नी शबाना आजमी क्लैप करते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में बोनी बर्थडे में शामिल हुए फ्रेंड्स के साथ पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'यह परिवार और अच्छे दोस्तों के साथ अमेजिंग बर्थेड था... सभी को प्यार और रोशनी!'

PunjabKesari


बोनी कपूर के इस पोस्ट को खूब लाइक किया जा रहा है और स्टार्स से लेकर फैंस तक उन्हें कमेंट कर बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, 4 नवंबर को बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मिली रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखीं हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News