B'Day Spcl: श्रीदेवी के लिए तोड़ दिया था 13 साल पुराना रिश्ता, 12 साल पीछे पड़ने के बाद हुई शादी

11/11/2019 11:37:54 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। आज बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर का 64th बर्थडे है। बोनी ने बॉलीवुड में 'हम पंछी', 'वो 7 दिन', 'मि. इंडिया ’, 'रात’,' अंतम ’, 'द्रोही’, 'रूप की रानी चोरों का राजा’, 'प्रेम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बोनी कपूर और श्री देवी के रिश्ते के बारे में सारी दुनिया जानती है। श्रीदेवी बोनी की दूसरी पत्नी थीं। बोनी कपूर श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे और अक्सर खुले तौर पर स्टेज से और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी श्री देवी को याद करते रहते हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ से जुडी इंट्रेस्टिंग बातें:

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday

बोनी कपूर श्रीदेवी से शादी करने से पहले से ही शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे भी थे लेकिन फिर भी वह श्रीदेवी से प्यार कर बैठे और उनसे शादी कर ली। एक इंटरव्यू में, बोनी कपूर ने कहा था कि, "श्रीदेवी को इम्प्रेस करने में उन्हें 12 साल लग गए। जब मैंने उनको पहली बार स्क्रीन पर देखा था, तभी से उन पर मेरा क्रश आ गया था। मुझे उनसे पहली नजर वाला प्यार था, जो हमेशा एकतरफा रहा। मैं उनको फॉलो करते हुए चेन्नई तक पहुंच गया था।

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday

बोनी कपूर ने कहा, "मेरी बहुत तीव्र इच्छा थी कि मैं उनके साथ एक फिल्म साइन करूं, लेकिन उस समय वो वहां मौजूद नहीं थी। मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन था। एक एक्ट्रेस के रूप में उनकी इमेज बहुत अच्छी थी, जिसका मैं सम्मान करता था। हमारी लव स्टोरी एक खुली किताब की तरह थी। उसने जीवन के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया।"

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday

बोनी कपूर के चेन्नई पहुंचने से पहली ही श्री देवी सिंगापुर चली गईं। इस वजह से बोनी को खाली हाथ लौटना पड़ा। 1984 में बोनी कपूर श्री देवी के घर पहुंच गए। दरअसल, बोनी मिस्टर इंडिया फिल्म के लिए श्री देवी को साइन करना चाहते थे। उस समय श्री देवी हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस में से एक थीं। इसके बावजूद भी श्री देवी की मां ने उनसे फिल्म के लिए 10 लाख रूपए मांगे, लेकिन श्रीदेवी के प्यार में पागल बोनी कपूर ने उन्हें 11 लाख रूपए दे दिए। बाद में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह श्री देवी के नजदीक रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। 

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday
कहा जाता है कि श्री देवी फिल्म 'चांदनी' की शूटिंग के लिए स्विट्ज़रलैंड गई हुईं थीं। उनको फॉलो करते हुए बोनी कपूर भी वहां पहुँच गए और वहीँ पर उनसे अपने प्यार का इज़हार किया। स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद बोनी अपनी पत्नी के पास गए और उन्हें श्रीदेवी के बारे में बताया। उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना से कहा कि वह श्री देवी से प्यार करते हैं।

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday

मोना ने एक इंटरव्यू में बताया, 'जब मेरी शादी बोनी से हुई तब मेरी उम्र 19 साल की थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। शादी के 13 साल बाद मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं। हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था और हम इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं।" 

PunjabKesari, Boney Kapoor Birthday

इसके बाद श्रीदेवी और बोनी ने 2 जून 1996 को शादी कर ली। बोनी की पहली पत्नी मोना की 25 मार्च 2012 को कैंसर से मौत हो गई थी। वहीं, श्रीदेवी ने भी 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News