हरिद्वार में पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों का किया विसर्जन, अमर सिंह-अनिल कपूर भी मौजूद

3/8/2018 6:06:34 PM

मुंबई हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन पति बोनी कपूर ने किया। जिसका वीडियो सामने आया है। इस पूजा में पति बोनी कपूर, अमर सिंह, अनिल कपूर और मनीष मल्होत्रा भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि  हरिद्वार जाने के बाद परिवार जहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। खबर है कि वे सभी वहां कुछ दिन और ठहरेंगे। इसके बाद परिवार श्रीदेवी के पैतृक गांव चेन्नई के लिए निकलेंगे और वहां एक और पूजा में भाग लेंगे।

बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। जिसके बाद 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 4 मार्च को रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गईं थी। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं।