जिंदगी की जंग हारीं ''बॉन्ड गर्ल'' तान्या रॉबर्ट्स, सोमवार रात 65 की उम्र में ली अंतिम सांस

1/6/2021 1:52:05 PM

मुंबई: बीते दिनों ही खबर आई थी कि बॉन्ड गर्ल यानि हाॅलीवुड एक्ट्रेस  तान्या रॉबर्ट्स को गंभीर हालात में हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहीं अब खबर आई है कि सोमवार रात को उनका निधन हो गया है। बहुत कोशिशों के बाद भी 'बॉन्ड गर्ल' तान्या रॉबर्ट्स को बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, तान्या रॉबर्ट्स के लॉन्ग टाइम पार्टनर लान्स ओ ब्रायन ने मंगलवार को बताया कि तान्या का सोमवार रात निधन हो गया। उन्हें यूटीआई इन्फेक्शन की समस्या थी जो उनकी किडनी, लिवर और गॉलब्लैडर के रास्ते खून तक फैल गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी उनकी निधन की खबरें आई थीं लेकिन तब तक तान्या वेंटिलेटर पर थीं। हॉस्पिटल स्टाफ ने यह बात स्पष्ट की थी कि तब तक तान्या का निधन नहीं हुआ था। 

बता दें कि तान्या रॉबर्ट्स का असली नाम विक्टोरिया लीग ब्लम था। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। तान्या रॉबर्ट्स ने 1975 में हॉरर फिल्म 'फोर्स्ड एंट्री' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। तान्या रॉबर्ट्स को A View to a Kill में एक्टर रॉजर मूर के अपोजिट Stacey Sutton के किरदार के लिए जाना जाता है। वे बॉन्ड गर्ल के नाम से भी पॉपुलर थीं।

फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे कॉमेडी ड्रामा बॉडी स्लैम, नाइट आइज मूवी में नजर आईं. तान्या ABC's Charlies Angels में भी थीं।  तान्या ने डिटेक्टिव शो 'चार्लीज ऐंजिल्स' में भी काम किया था। उन्हें आख‍िरी बार 2005 में कॉमेडी टीवी शो बार्बर शॉप में देखा गया था

Smita Sharma