मानहानि केस में सलमान के खिलाफ केआरके ने खटखटाया कानून का दरवाजा, बॉम्बे हाई कोर्ट  नोटिस जारी कर भाईजान से मांगा जवाब

9/17/2021 10:22:13 AM

मुंबई. फिल्म क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल राशिद खान और एक्टर सलमान खान के बीत विवाद लगातार जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान के मानहानि के मुकदमे में रोक के आदेश के खिलाफ केआरके बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल, केआरके ने सलमान की फिल्म ‘राधे’ का रिव्यू किया था। जिसके बाद एक्टर की लीगल टीम की तरफ से KRK पर मानहानि का दावा ठोक दिया गया था। अब इस केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को नोटिस जारी कर केआरके की याचिका पर जवाब मांगा है। बीते दिन एएस गड़करी की बेंच ने सलमान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी समेत कई सोशल मीडिया इंटरमिडिएट्रीज को नोटिस भेजा है और केआरके की याचिका पर एक्टर से जवाब मांगा है।  

PunjabKesari
सलमान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने कुछ महीने पहले अंतरिम आदेश पारित किया था। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा था, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। केआरके इसी याचिका के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे।

PunjabKesari
केआरके ने अपनी याचिका में कहा था- एक दर्शक को किसी फिल्म या उसके पात्रों के बारे में टिप्पणी करने से रोका नहीं जा सकता है। निचली अदालत को इस तरह के व्यापक आदेश नहीं देने चाहिए। अदालत उन्हें सलमान के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से रोक सकती है, लेकिन उनकी फिल्मों की निष्पक्ष आलोचना पर रोक नहीं लगा सकती है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News