बॉम्बे हाई कोर्ट ने की सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ, कहा ''वे सोबर, मासूम और बहुत अच्छे इंसान थे''

1/8/2021 3:36:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती की एफआईआर को रद्द करने का फैसला सुरक्षित रखा है। फैसला सुनाने से पहले कोर्ट ने सुशांत सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया।

PunjabKesari


दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका, मीतू और एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और आरोप लगाया था कि उनकी बहनों ने सुशांत को डॉक्टर की सलाह के बिना उनको ऐंटी-डिप्रेसेंट दवाएं दी थीं। हालांकि कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। फैसले से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा, सुशांत सोबर, मासूम और बहुत अच्छे इंसान थे। उनके चेहरे से ही पता चलता था कि वह इनोसेंट हैं।

PunjabKesari


मालूम हो सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। हालाकि सुशांत के फैंस का भी ये कहना था कि उन्होंने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उनका मर्डर हुआ है। जिसके बाद सुशांत केस में मुंबई पुलिस के ईडी और सीबीआई ने जांच में एंट्री की और इस केस की जांच अभी भी जारी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News