बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से कंगना को बड़ी राहत, 25 जनवरी तक टली गिरफ्तारी
1/11/2021 3:37:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। कोई किसी न किसी मुद्दे को लेकर अपने विचार पेश करती रहती है। इसी तरह के एक भड़काऊ बयान को लेकर ही कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कंगना और रंगोली पर राजद्रोह का केस फाइल किया गया था। इस केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना को बहुत बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
बीते दिनों कंगना और रंगोली राजद्रोह केस में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन भी पहुंची थी। कोर्ट ने 8 जनवरी को पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए कहा था और एक्ट्रेस के वकील ने भी कहा था कि 8 जनवरी को कंगना और उनकी बहन रंगोली पुलिस स्टेशन पहुंच जाएंगी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
बता दें कंगना और रंगोली ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और हिन्दू-मुस्लमान कलाकारों को बांटने वाले ट्वीट किए थे। जिसके कारण उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दायर याचिका में ये भी कहा गया था कि कंगना लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। वह हर जगह इंडस्ट्री के खिलाफ बोल रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन

Recommended News

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर

2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, बजुर्ग महिला घायल