साहिल खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, मनोज पाटिल ने लगाया था सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

12/7/2021 4:24:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल की मानहानि और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में हाल ही में एक्टर साहिल खान को राहत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने साहिल खान को अग्रिम जमानत दे दी है। 


एक्टर को 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है। इसके साथ ही उन्हें शिकायतकर्ता मनोज पाटिल के खिलाफ कुछ भी ट्वीट या पोस्ट नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।

 

गौरतलब है कि मनोज पाटिल ने कुछ महीने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी, हालांकि, तुरंत अस्पताल ले जाने के बाद उनकी जान बच गई थी। मनोज ने आत्महत्या करने के साथ एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने नोट में लिखा था कि साहिल की प्रताड़ना और बदनामी के चलते वो ये कदम उठा रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News