साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

12/1/2020 12:29:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम के घर को में बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। एक्टर को इस बात का पता चलते ही उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस खोजी कुत्तों और बम निरोधी दस्ते के साथ पहुंची और एक्टर के घर की तलाशी ली।


बीते सोमवार को किसी शख्स ने फोन कॉल के जरिए चियान को बताया कि उनके घर में बम रखा हुआ है। फोन में विक्रम के घर को बम से विस्फोट करने की धमकी दी। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने छानबीन करनी शुरू कर दी।

 

जांच के बाद पुलिस ने इसे गुमराह करने वाला बताया। साथ ही अधिकारियों को कॉल का पता लगाने के आदेश दिए। पुलिस को पता चला कि विल्लुपुरम में एक व्यक्ति ने फोन कर ये धमकी दी थी।


बता दें चियान विक्रम चेन्नई के बेसेंट नगर में रहते हैं। उनके पहले विजए विजय, अजित, सूर्या, विजयकांत और रजनीकांत को भी धमकियों से भरे फोन आ चुके हैं।
काम की बात करें तो चियान विक्रम को आखिरी बार फिल्म कदरम कोंडन में देखा गया था। फिलहाल वह अजय ज्ञानमुथु द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म कोबरा की शूटिंग फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 

suman prajapati